बड़ौत (बागपत)। श्रीराधा गोविंद गौडीय वेदांत ट्रस्ट ने भागवत कथा के समापन पर पंचवटी मंदिर से जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुई।
जगन्नाथ की शोभायात्रा पंचवटी मंदिर से चल कर अग्रसेन चौक, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, अतिथि भवन, गांधी रोड, सारंग सिनेमा रोड होते हुए पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे चल रहे श्रद्धालु हरे कृष्णा, हरे रामा भजनों की प्रस्तुति कर नृत्य करते चले। सबसे पीछे विशाल जगन्नाथ का रथ रहा। उस पर श्रीधर महाराज विराजमान रहे और रथ को श्रद्धालुओं ने खींचा। जगह-जगह जगन्नाथ रथ की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। यात्रा को सफल बनाने में नवीन कृष्णदास, चेयरमैन अमित राणा, प्रेम कृष्ण दास, राकेश सिंघल, सुरेंद्र गुप्ता, बलराम, सुधा शर्मा आदि रहे।