फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगा खेड़ा में स्वर्ण पदक विजेता का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गूंगा खेड़ी गांव में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बुढ़ाना में हुई दो दिवसीय नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन

आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रधान संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सुविधा न मिलने के बावजूद आज भी ग्रामीण आंचल के बहुत से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतकर अपने गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंनें बताया कि अचारज खेड़ा गांव के खिलाड़ी सोयब सैफी पुत्र शहराज ने बुढ़ाना मेें इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 24 से 25 नवंबर तक चली दो दिवसीय नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गांव का मान बढ़ाया है। सोयब सैफी ने जूनियर वर्ग 45 किग्रा भार वर्ग में मुजफ्फरनगर के इमरान और शामली के विशाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ी का प्रधान संजीव, कोच आफताब, नानक खान दरोगा, पूर्व डिप्टी कमिश्नर रोशन अली, नूर हसन, रमजानी, बाबू खान, दीन मोहम्मद, मास्टर फिरोज खान सैफी, नवाब अली, शौकत अली, इमरान खान आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें