बड़ौत (बागपत)। यातायात माह के तहत सोमवार को दिल्ली बस अड्डे पर यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेटों को यातायात के नियमों के अनुपालन के लिए जागरूक किया। इसके बाद कैडेटों ने वहां से गुजर रहे राहगीरों से नियमों का अनुपालन कर सड़क पर सुरक्षित चलने का आह्वान किया। इस दौरान यातायात पुलिस के एचसीपी सुरेंद्र सिंह, रोशनलाल, हेडकांस्टेबल गगन सिंह, देवेंद्र कुमार, सतबीर सिंह ने एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा कैडेटों के द्वारा जनता को जागरूक किया। उन्होने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिये तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी।