फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की मौत से जनपद के बिजली कर्मचारियों में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड से बाइक पर तुगाना बिजलीघर जा रहे जेई दीपक की लूंब-टांडा मार्ग पर बाइकों की टक्कर में मौैत की सूचना पर एसई बागपत रामबीर सिंह बड़ौत निजी अस्पताल में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद जेई के मोबाइल से इसकी सूचना मृतक जेई दीपक के परिजनों को कराई। सूचना पर एक्सईएन, एसडीओ, जेई, टीजी-2 सहित कर्मचारियों व लाइनमैनों में शोक की लहर दौड़ गई। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बागपत पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शोक जताने वालों में विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर, धर्मपाल, एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ चैन सिंह, सुधाकर, गोपाल, रितेशवर बंधु, जेई नरेंद्र प्रताप, जेई विकास, पवन, गुलशन, राकेश, रवि प्रताप, अश्वनी, महिपाल, खलील अहमद, आरिफ, राजीव, धर्मेंद्र, दिनेश, सन्नी, मनोज, कमलेश, प्रमोद मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें