बागपत। महिलाओं ने रविवार को छठ मैया की पूजा कर परिवार में सुख शांति और बच्चों की लंबी आयु की कामनाएं की। उपवास रखकर छिपते हुए सूर्य की अर्घ अर्पित किए। शुगर मिल कॉलोनी में पूजा स्थल पर आराधना की गई। छठ मैया का त्योहार बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में मनाया गया।
जिलेभर में रविवार को छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छठ मैया की आराधना के लिए महिलाओं ने उपवास रखा। शाम के समय पूजा अर्चना के बाद डूबते सूर्य को अर्घ चढ़ाया। फल और गन्ने से आराधना की। महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु और घर में सुख शांति की प्रार्थना की। फल, गन्ना, मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने बताया कि छठ मैया को खुश करने के लिए सूर्य देव की पूजा की जाती है। बच्चों की लंबी आयु के लिए दुआएं करते हैं। 36 घंटे का उपवास रखा जाता है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ चढ़ाया जाता है। सोमवार को निकालते सूर्य की पूजा अर्चना होगी और अर्घ चढ़ाएं जाएंगे। इसके बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेगी। देहात में त्योहार मनाया गया। पाबला में मेले का आयोजन हुआ।