बिनौली (बागपत)।
आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में रविवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में बनाई। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह और शिक्षकों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया अबुल कलाम कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे। देश की आजादी के वाद वे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक रहे। उन्होंने हमेशा महात्मा गांधी के सिद्धांतों का समर्थन किया। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया तथा वे अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्धांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओं में से एक थे।