बागपत। सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने ऊर्जा निगम, राज्य विद्युत नियामक आयोग को प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत को बिजली आपूर्ति की जा रही है और बिल वसूली शहरी क्षेत्र के हिसाब से कर रहे हैं। इसके अलावा आरटीआई से भी विभिन्न बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग में शिकायत के बाद आयोग ने ऊर्जा निगम के एमडी को टटीरी कस्बे में ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार बिल की वसूली के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह का कहना है कि अभी इस तरह का आदेश उन्हें नहीं मिला है।