फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान और मजदूर विरोधी- डॉ. सुधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे के लक्ष्मी गार्ड में समाजवादी पार्टी का बूथ सम्मेलन आयोजित किया। इसमें डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। उन्होंने कहा भाजपा किसान और मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसान क्रांति यात्रा में सरकार ने किसानों पर लाठी चार्ज कराकर अपनी तानाशाही का परिचय दिया। बिजली के दामों में दो गुना वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। जनता सब समझ चुकी है। जनता 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। वोट से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। घर-घर जाकर नए मतदाताओं के वोट बनवाए जाए। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आम जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। इसकी अध्यक्षता मदन कश्यप ने की। संचालन डॉ. शकील ने किया। इसमें शौकेंद्र पहलवान, हरेंद्र पंवार, जाहिद प्रधान, रविंद्र यादव, नितिन यादव, राजीव प्रधान, सलीम चौधरी, नदीम प्रधान, रविंद्र त्यागी, ब्रहम पाल, तेजपाल राणा, गय्यूर, जाकिर प्रधान, आदित्य सोलंकी, संजीव पंवार, गजेंद्र बली, सतीश गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें