दोघट (बागपत)। चौधरी मंगत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने दूसरे दिन भी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि जवाहर कृषि इंटर कॉलेज धनौरा-टीकरी के छात्र सोहित कुमार ने 83 प्रतिशत अंक, आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज खपराना के छात्र राजीव कुमार ने 89 प्रतिशत अंक, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रंछाड़ की छात्रा तनु ने 87 प्रतिशत अंक, कन्या इंटर कॉलेज जिवाना की छात्रा कृतिका ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में टॉप किया। इन सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व 1100-1100 रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत हमेशा व्यक्ति के काम आती है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए।