फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में एसई को सम्मानित करने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में रविवार को पंचायत का आयोजन किया। इसमें अधीक्षण अभियंता बागपत द्वारा प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं व विभाग के हित मेें किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान पंचायत मेें आए पीड़ित किसान के परिवार के सदस्यों ने एसई का आभार जताया और गांव में एसई को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांव के नरेंद्र के आवास पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता राजवीर तोमर एडवोकेट ने की। संचालन महिपाल ने किया। पंचायत मेें वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ट्यूबवेल के कनेक्शन बागपत मेें खोले जाने के बाद गांव के नरेंद्र पुत्र मंगल सिंह ने ट्यूबवेल के लिए जमा योजना के तहत आवेदन किया । आवेदन के बाद टीम ने सर्वे कर नरेंद्र को सामान उपलब्ध कराया, लेकिन इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने गलत ढंग से नलकूप का सर्वे गलत करने की शिकायत ऊर्जा निगम के एमडी सहित चीफ को की । शिकायत पर चीफ ने एसई बागपत रामबीर सिंह को जांच कर प्रकरण मेें कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर एसई बागपत रामबीर सिंह ने स्वयं अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र, एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता रवि प्रताप के साथ मौके पर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में निरीक्षण किया। इसके बाद शिकायत झूठी पाई। वक्ताओं ने बताया कि एसई की इस निष्पक्षता जांच से किसानों मेें खुशी है। बागपत जनपद मेें जब से एसई रामबीर सिह की तैनाती हुई है, तब से दलालों व बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों, उपभोक्ता व विभाग के हित मेें काम किए जा रहे हैं। पंचायत मेें पीड़ित किसान नरेंद्र के समस्त परिवार व ग्रामीणों, किसानों ने एसई रामबीर सिंह का आभार जताकर गांव में उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसमें नरेंद्र, महिपाल, ओमपाल, राजेश, संजय, बिजेंद्र, राजवीर तोमर, जयवीर तोमर, अन्नू, सत्यवीर, दीपक, हरि सिंह, कालू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें