फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान गिरा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। धनौरा-टीकरी गांव निवासी वेदू पुत्र दिलावर ने बताया कि वह बुधवार की रात परिवार सहित घर में सोया हुआ था। रात्रि में तेज तूफान के साथ आई बारिश के कारण उसकी मकान गिर गया। मलबे में बेटा विनोद दबकर घायल हो गया। अन्य परिजनों ने बाहर भागकर जान बचाई। उसने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी लापता
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक कस्बे से 10 सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूूछताछ कर रही है।
दाहा में नेत्र चिकित्सा शिविर आज
दोघट। दाहा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 14 सितंबर को निशुल्क नेत्र शिविर लगेगा। यह जानकारी पप्पन राणा बताया कि कल्याण करोति मेरठ की डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच कर दवाई व चश्मे वितरण करेगी।
विज्ञापन

लेन-देन को लेकर दो युवकों पर हमला
रमाला। सूप गांव में लेन-देन को लेकर चार लोागों ने घर में घुसकर दो युवकों पर हमला बोल दिया। इसमें मोहित व रवि घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायलों ने थाने में आजाद, आनंद, सचिन, बिल्लू निवासी सूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।

नदी पर पुल बनवाने की मांग की
रमाला। असारा गांव में रालोद छात्रसभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कृष्णा नदी के ऊपर बनाए कच्चे पुल से फिसल कर 15 वर्षीय छात्र सावेज की नदी में डूबने से मौत पर दुख व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इससे पहले भी कच्चे पुल पर कई हादसे हो चुके हैं। पठान समुदाय के लोगों को कच्चे से पुल से होकर कब्रिस्तान जाना पड़ता है। इससे जान का खतरा बना रहता है। नदी पर पक्का पुल बनवाया जाए। निर्णय लिया कि जल्दी कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो वे रोड जाकर करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव गुल बहार चौधरी, चौधरी इमरान, चौधरी शहबान, आंसु आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें