बड़ौत (बागपत)। विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स छपरौली रोड पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मॉडर्न क्रिकेट एकेडमी दिल्ली व जेननेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी डूंडाहेड़ा के बीच मैच खेला गया, इसमें जेननेक्स्ट की टीम तीन रन से जीत दर्ज की।
एकेडमी के डायरेक्टर अंकित पंवार, मानवी मदान और मीनाक्षी पंवार ने मैच का शुभारंभ फीता काटकर किया। जेननेक्स्ट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राहुल मलिक के 102, प्रशांत के 30 रन की बदौलत टीम नेे निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए। मॉडर्न एकेडमी के दिग्विजय राणा ने चार और आशीष व प्रभाकर ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मॉडर्न क्रिकेट एकेडमी बारहखंभा रोड दिल्ली की टीम 20 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई। दिग्विजय ने 93 और दिव्यांश ने 35 रन का योगदान दिया। जेननेक्स्ट के धर्मेंद्र पाल और राहुल मलिक ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दिग्विजय को चुना गया। बेस्ट बॉलर दिग्विजय, बेस्ट बल्लेबाजी राहुल मलिक को चुना गया। स्कोरर पारस चौधरी रहे, जबकि निशांत तोमर और आदित्य तोमर अम्पयार रहे। डायरेक्टर अंकित पंवार ने विजेता टीम को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में एकेडमी के डायरेक्टर अंकित पंवार, मानवी मदान, मीनाक्षी पंवार, मदर टरेसा एकेडमी के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशिका सविता राणा शामिल रहे।