बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ पीसी जायसवाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के संचालित एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 16 लोगों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। इन लोगों को योजना के तहत ऋण स्वीकृत हुआ है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसी के तहत लखनऊ में हुए एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें योजना को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए लाभार्थियों में उत्साह रहा। हस्तशिल्पी, उद्यमियों का सम्मान किया किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने 16 हस्तशिल्पी और उद्यमियों को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा हैं, जिसके तहत अपना खुद का रोजगार चलाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी सही प्रकार से लाभ उठाए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, जीएमडीआईसी विकास यादव, एलडीएम मौजूद सहित उद्यमी मौजूद रहे।