फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली के संदेश के साथ लाए कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली के संदेश के साथ लाए कांवड़
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ यात्रा में अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक कांवडिय़ा गंगाजल में पौधा लेकर पहुंचा और हरियाली का संदेश दिया। बामनौली का किसान चकबंदी में गड़बड़ी रोकने के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया है। किसान ने नाग बाबा मंदिर पर कांवड़ चढ़ाई। ग्रामीणों ने कांवड़िए का स्वागत किया।
विज्ञापन

बामनौली गांव का किसान राममेहर चकबंदी में गड़बड़ी रोकने एवं पीड़ित किसानों को न्याय मिले, इसके लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया है। बृहस्पतिवार को किसान कांवड़ लेकर नाग बाबा मंदिर बामनौली में पहुंचा। कांवड़िए ने मंदिर में कांवड़ चढ़ाई कर मन्नत मांगी कि चकबंदी ठीक प्रकार से हो। ग्रामीणों ने किसान का स्वागत किया। किसान ने बताया कि गांव के काफी किसान चकबंदी से आहत हैं। उन्हें कहीं पर भी न्याय नहीं मिल रहा। उसने भोले बाबा से चकबंदी में गड़बड़ी रोकने के लिए मन्नत मांगी है। यदि उसकी मन्नत पूरी होती है तो वह अगली बार भी कांवड़ लेकर आएगा। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान महिपाल सिंह, सोनू माया, गजेंद्र, प्रवीण, अशोक, सतेंद्र आदि शामिल रहे। मुजफ्फरनगर निवासी अमित गंगाजल लेकर पुरा महादेव पहुंचा। गंगाजल में वह पौधा भी लाया। उसने बताया कि हरियाली के बिना जीवन सूना है। मनुष्य को प्रकृति के नजदीक जाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें, तभी प्रकृति हरी भरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें