फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव मंदिर पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
विज्ञापन

बागपत। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने हेलीकॉप्टर से जायजा लिया। अफसरों ने मंदिर और कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की। मेला परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

डीएम व एसपी किनौनी शुगर मिल से हेलीकॉप्टर में सवार होकर श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा का जायजा लेने के लिए निकले। अफसरों ने मंदिर व आसपास के मार्गों का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर फूलों की वर्षा भी की। मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मेले में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। मंदिर को जाने वाले तीनों मार्गों पर एक-एक किमी पहले बेरिकेटिंग कर वाहनों को रोका गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में मेला परिसर में गश्त करते रहे। मंदिर परिसर में लगे 37 सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस निगरानी की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जलाभिषेक करने में कांवड़ियोें को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें