बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 20 शिकायतें पहुंचीं, इनमें से दो का निस्तारण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को जल्द शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कांवड़ मेले की तैयारियों के निर्देश भी दिए।
मंगलवार को बागपत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार अफसरों को निर्देशित किया शिकायतें लंबित न रखी जाए। अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका निस्तारण जरूर करें। पांच समाधान दिवस की शिकायतों का ब्योरा शासन में प्रेषित किया जाएगा। शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी प्राप्त करें। जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को देना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को श्रावण मास में पुरा महादेव पर लगने वाले मेले के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस बागपत में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 20 शिकायतें आईं, इनमें से दो का निस्तारण किया। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, तहसीलदार रामनयन सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा, कानूनगो कुलदीप राठी, रोहित तोमर आदि रहे।