बागपत। शहर की नई बस्ती स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास के गंदा पानी भरा हुआ है। इससे क्षेत्र में मच्छर पैदा हो गए हैं । मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। स्कूल के प्रबंधक दिनेश नारायण ने बताया कि गंदगी के कारण परेशानी हो रही है। नगर पालिका के अफसर कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। चेतावनी दी तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्कूल छात्र-छात्राओं को साथ-साथ लेकर दो घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल होगी।
स्टेट ट्रेडिशनल खेल 19 से
बागपत। तेजस सैनिक एकेडमी में 19 जुलाई को स्टेट ट्रेडिशनल खेल होंगे। प्रतियोगिता के सचिव वसीम अकरम ने बताया 245 खिलाड़ियों ने आवेदन किया। इस दौरान कबड्डी, हैंडबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक, बास्केटबॉल, खो-खो, रेसलिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। इसमें 15 जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।