फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआ को आंगनबाड़ी केंद्र पर रखा मिला एक्सपायर पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) वीना बजाज ने क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्हें कई केंद्रों में अनियमितता मिली। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र में छह माह पुराना पोषाहार रखा मिला। डीपीओ ने आंगनबाड़ी शर्मिष्टा से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी वीना बजाज ने गत दिनों लुहारी और बोहला गांव का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्र बंद मिले। लुहारा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। यहां पर केंद्र पर ताला लटका मिला। इसकी संचालक शर्मिष्टा आंगनबाड़ी है। उन्होंने बताया कि जब केन्द्र का निरीक्षण किया तो ऐसा लग रहा था कि केंद्र कई दिन से खुला नहीं है, क्योंकि वहां गंदगी का अंबार लगा था। साथ ही केन्द्र पर छह माह पुराना पोषाहार मिला, इसकी वितरण की तारीख बीत चुकी थी। यह पोषाहार किसी के खाने के योग्य नहीं बचा। आंगनबाड़ी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने आंगनबाड़ी से स्पष्टीकरण मांगा है और चेतावनी दी कि यदि जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें