फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बिगाड़ा देश का माहौल : चौधरी रामकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बिगाड़ा देश का माहौल : चौधरी रामकुमार
विज्ञापन

बड़ौत। बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में जुट जाने व पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। आए दिन हो रही लूट, डकैती, हत्या, अपहरण व फिरौती जैसी घटनाओं से हर वर्ग का लोग दहशत में है। कानून व्यवस्था फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण बागपत जेल में बंद अपराधी मुन्ना बजंरगी की हत्या का है। जब कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में बंद कैदी की हत्या कर दी जाती है तो भला देश की जनता को कैसे सुरक्षा की गांरटी मिल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने व लोकसभा चुनाव 2019 में जुट जाने का आहवान किया। कहा कि अब भाजपा की तानाशाही कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। बैठक में सत्यपाल पथौलिया, हेमन्त एडवोकेट, देवेन्द्र चौहान, पुष्पेन्द्र राणा, देवेन्द्र लंबरदार, प्रमोद शर्मा, तेजवीर, राम हरि आदि शामिल है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की। संचालन देवेन्द्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें