बागपत । जिला कृषि रक्षा अधिकारी मौसम में बदलाव के कारण गन्ने और धान की फसल में रोग और कीट लगने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल में अगैती तना वेधक कीट का खतरा है। इससे गन्ना फसल में गौभ सूख जाती है। इसके लिए ट्राईकोग्रामा, कारटेप हाइड्रोक्लोराईड, क्लोरोपाइरीफॉस का छिड़काव करने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा धान रोपाई करते समय एक स्थान पर दो-तीन पौधे लगाए। रोपाई के पश्चात 72 घंटे अंदर पाईराजोसल्फ्यूरान ईथाईल का छिड़काव करने से फसल रोग मुक्त रहेगी।
31 जुलाई तक करवा लें धान की फसल का बीमा
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि धान की फसल का किसान बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए वह अपने बैंक को लिखकर देंगे। जिन किसानों ने बैंक से लोन नहीं लिया है, वह कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी उप कृषि निदेशक बागपत कार्यालय में संपर्क कर फसल का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की।
राईस मिल कंपनी को दिया एक सप्ताह में दवा पेश करने का समय
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि सरोरा पुलिस चौकी पर चावल से लदा ट्रक पकड़ा था। बताया कि आज तक जिस कंपनी का बिल मिला था उसने विभागीय अधिकारी से संपर्क नहीं किया और न ही दावा पेश किया। उन्होंने ट्रक चालक से मिले कागजात के राईस मिल को नोटिस जारी किया। निर्देश दिए एक सप्ताह में कार्यालय में आकर संपर्क कर लें। ऐसा न करने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।