फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नाबार्ड भी कराया भैंसों पर ऋण मुहैया, मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अब नाबार्ड भी कृषकों को पशुओं पर लोन देगा। दो से दस भैंसों पर ऋण की व्यवस्था की गई है। सात लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। सामान्य जाति को 25 और एससी को 33.33 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। पहले आओ पहले पाओ तक योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी कामधेनु, मिनी कामधेनु पर लोन की व्यवस्था की हुई है। अब नाबार्ड की ओर से किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए दो से दस भैंसों पर सब्सिडी युक्त ऋण की योजना संचालित की। अब नाबार्ड से दस पशुओं पर सात लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए एक भैंस की कीमत 70 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके बाद दो, चार, छह, आठ व दस भैंसों पर लोन की दिया जाएगा। विभाग सामान्य जाति को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 33.33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। नाबार्ड के प्रबंधक इंद्रमीत सिंह ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के तहत दिया जाएगा और जो भी आवेदन करेगा उसको इसका लाभ दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि इसके लिए किसान जो भी जानकारी लेंगे उनको कार्यालय में मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें