फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बुधवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस से मिलेंगे प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
हर बुधवार को शिक्षकों की समस्याओं को
विज्ञापन

लेकर डीआईओएस से मिलेंगे प्रतिनिधि

बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रत्येक बुधवार को डीआईओएस से मिला जाएगा। उनका निस्तारण कराएंगे ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि अब संगठन वेतन भुगतान में शिक्षकों का शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। ढेरों प्रकरण विभाग में लंबित है, जिनसे शिक्षकों में निरंतर रोष बढ़ता जा रहा है। मूल्याकंन का भुगतान नहीं हुआ। कहा कि पेंशन पुनरीक्षण के समस्त प्रकरणों पर दस दिनों के भीतर कार्रवाई करा दी जाएगी। मार्च 19 में सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ रजिस्टरों का चेकिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इन सब प्रकरणों के निस्तारण कराने हेतु संघ के पदाधिकारी प्रत्येक बुधवार को डीआईओएस से मिला करेंगे। जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा ने कहा कि संगठन को गति देने हेतु तहसील और नगर स्तर पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया जाएगा। यह संगठन ढेरों उपलब्धियों पर टिका है, जिसमें कोई भी कोताही सहन नहीं की जाएगी। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र ाश्र्मा, विनोद कुमार, सतेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, कुलदीप सिंह, राकेश यादव, गजेंद्र सिंह, ब्रह्मप्रकाश, नवीन गुप्ता, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें