फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत गुरुकुल विद्यालय परिसर में चल रहे दस दिवसीय 74 वी यूपी वाहिनी एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन हरित प्राण ट्रस्ट के सौजन्य से एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा पर गोष्ठी की। इसमें मुख्य अतिथि हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही छेड़छाड़ से पर्यावरण संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। पेड़ों का अंधाधुंध कटान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर ओर उनको सुरक्षित रखकर ही पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।
कैंप प्रभारी कर्नल विक्रम उप्पल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग लगातार बढ़ रही है, जो हमारे लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सभी कैडेटों को अपने घर या खेत पर एक पेड़ लगाकर उसका पालन पोषण करने का संकल्प कराया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन ने लतीफपुर सभाखेड़ी गांव में स्वरोजगार के लिये ग्रामीणों को ऋण योजनाओं की जानकारी दी और छात्रों को एनसीसी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मेजर मोहिंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार, निरंकार सिंह, मनोज धामा, राजेंद्र पाल सिंह, अशोक जैन, जसवंत सिंह, एनएस मान, सुभाष जैन, महेंद्र गोयल, मुकेश सिंह, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें