फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के खेल की जांच करने पहुंचे बड़ौत और गन्नौर के लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। यमुना के खादर में खनन को लेकर कोताना गांव के ग्रामीण विरोध पर उतर आए हैं। अवैध खनन के आरोप के बाद जांच शुरू हो गई है। बड़ौत और सोनीपत की गन्नौर तहसील के लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ठेकेदारों ने सोनीपत प्रशासन को जानकारी कि वह स्वीकृत पट्टे पर खनन कर रहे हैं। एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि सर्वे अधूरा रह गया। दोनों प्रदेशों के अधिकारी अपनी-अपनी बात कर रहे हैं। बुधवार को दोनों ओर से सर्वे लेखपाल मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को बड़ौत तहसील के लेखपाल जांच के लिए मौके पर पहुंचे। हरियाणा के सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील से भी टीम पहुंची। कोताना गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर जांच शुरू की गई। दोनों राज्यों के अधिकारी अपना-अपना दावा कर रहे हैं। ठेकेदारों ने कहा स्वीकृत पट्टे पर खनन कर रहे हैं। बड़ौत तहसील से गए लेखपालों ने एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। तय किया कि बुधवार को सर्वे लेखपालों की टीम भेज जाएगी। गन्नौर के अधिकारी भी मौके पर रहेंगे। तभी तय हो सकेगा कि खनन किस प्वाइंट पर किया जा रहा है।

खादर में दौड़ाया, तहसील में गरजे ग्रामीण
बड़ौत (बागपत)। कोताना और खेड़ी प्रधान की सीमा में यमुना में अवैध रेत खनन का विरोध करने गए कोताना गांव के लोगों का आरोप है कि रेत खनन कर रहे लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे गांव के लोगों मेें आक्रोश फैल गया। कोताना गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध रेत खनन कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोताना गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कोताना और खेड़ी गांव के बीच कोताना के खेतों में अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा है, इस संबंध मेें कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब खेत मालिक शमशाद, जमशेद, दिलशाद, मोहम्मद रफीक अपने खेतों में रेत खनन करने वालों का विरोध करने लगे तो उन्होंने हथियार के बल पर उन्हें दौड़ा लिया और जान से मारने का प्रयास किया, उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि इस अवैध रेत खनन कारोबार पर जिला प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो वे स्वयं मौके पर जाकर विरोध करेंगे। ग्रामीण अपने लाइसेंसी हथियार लेकर मौके पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने खून-खराबा होने की आशंका जताई है। इसमें गुलफाम, समिला, वारिसा, शादो, शमशाद, नफीसा, सुखवीर, नसीमा, खलील, माला, शाहरुख, मोमिन, जाहिद शामिल रहे।

ओवरलोडिंग बालू की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा

बड़ौत (बागपत)।
खेड़ी प्रधान और कोताना गांव के यामुन खादर से ओवर लोडिग ट्रक और ट्रैक्टर मेें लाए जा रहे बालू की सूचना पर एसडीएम ने जौनमाना गांव के पास चेकिंग की, तो एक ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड पकड़ी। इनका ओवरलोड और रेत खनन की धारा मेें चालान किया।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को शिकायत मिली की कि यमुना खादर से ओवरलोड वाहन बालू से भरे लाए जा रहे हैं। इस सूचना पर मंगलवार की शाम उन्होंने जौनमाना गांव से चेकिंग अभियान चलाया तो कोताना खेड़ी गांव के यमुना खादर से एक ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली निर्धारित सीमा से अधिक ओवर लोड़िग पकड़ा, यह बालू श्याम जैन नारायण नामक ठेकेदार जो खेड़ी प्रधान के सामने है लाया जा रहा था। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि पकडे़ गए बालू से भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली को नवीन मंडी मेें खड़ा कराया और जुर्माने के लिए परिवहन अधिकारी और खनन अधिकारी को लिखा, जुर्माना वसूलने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा। किसी भी हाल में ओवरलोड बालू से भरे वाहनों को नहीं गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें