अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने लायंस वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र परिसर में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी की। इसमें मुख्य अतिथि अभिमन्यु गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकार राष्ट्र हित और समाज हित के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हैं। पंकज गुप्ता ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी अध्यक्षता सचिन सिंघल और संचालन दीपक गोयल ने किया। इसमें डॉ. राम लाल, संजीव शर्मा, प्रदीप नैन, पूर्व सभासद राकेश, अशोक कुमार, राजीव गर्ग, अश्वनी मानव, मनोज गुप्ता, राज कुमार मित्तल, मनोज मित्तल, अनिल गाधी, राजीव गोयल सभासद आदि रहे।
श्रद्धालुओं ने की शास्त्र सज्जा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिगंबर जैन मंदिर में जिनवाणी और शास्त्र सज्जा अभियान के तहत मंदिरों में शास्त्र सज्जा का कार्य पूर्ण किया। इस दौरान सुधा जैन ने बताया कि देश के सभी जैन मंदिरों में यह कार्यक्रम चल रहा है। कस्बे में मंदिर में शास्त्र सजाए गए। उन्होंने बताया कि श्रुत पंचमी 18 जून को होगी। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शोभा जैन, दीप्ति, रेणु, प्रमिला, मुकेश, बबीता, प्रभा, श्रुति जैन आदि रही।