फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को साधने के लिए खुद मैदान मे उतरे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्र सरकार के पांचवें साल के पहले दिन वेस्ट यूपी में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा कराकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव का एक तरह से बिगुल बजा दिया है। पिछले कुछ महीनों में भाजपा से छिटके दलितों को थामकर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आए। दलितों के हित में किए कार्य गिनाए । आरक्षण को लेकर दलितों की भाजपा से नाराजगी जगजाहिर है, ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की चिंता लाजिमी है। वेस्ट यूपी की कैराना समेत ऐसी कई सीटें हैं, जिन पर दलित और मुस्लिम गठजोड़ भाजपा पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेकड़ा से भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। कई सियासी हमले बोले। कांग्रेस पर परिवार और जाति की राजनीति करने का आरोप मंढा। साल 2019 के चुनाव से पहले विपक्ष महा गठबंधन बनाने के लिए तैयार है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के बाद कर्नाटक चुनाव में विपक्ष इसे साबित भी कर चुका है। भाजपा की बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई है। वेस्ट यूपी में जाट और मुस्लिम का फार्मूला टूट जाने से भाजपा को साल 2014 के चुनाव में लाभ हुआ, लेकिन अब चिंता यह है कि दलित और मुस्लिम का गठजोड़ न हो जाए। मेयर के चुनाव में दलित और मुस्लिम गठजोड़ ताकत दिखा चुका है। इसके अलावा कैराना जैसी सीट पर भी दलित और मुस्लिम चुनाव का पास पलट करने की ताकत रखते हैं। आरक्षण के मसले पर दलितों की भाजपा से नाराजगी जगजाहिर हो चुकी है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी खुद सामने आए और दलितों के लिए किए कार्यों को गिनाना शुरू कर दिया। भाजपा की स्पष्ट मंशा है कि मुस्लिम वोटों के साथ कोई बड़े वोट बैंक वाली बिरादरी प्लस न हो। पीएम के भाषण में भी यही चिंता जाहिर होती नजर आई। मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना में सबसे ज्यादा लोन दलितों को दिया गया, इसके अलावा बाबा आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का विकास किया। कांग्रेस पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ओबीसी के लिए वादा पूरा करने
बागपत। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले कानून को यूपीए ने रोक दिया, लेकिन वह वादा करते हैं कि इस काम को पूरा कर ही दम लेंगे। पीएम ने कहा कि वह ओबीसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हर हाल में इंसाफ होगा।
विज्ञापन


इस बार याद नहीं आए चरण सिंह
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 45 मिनट के भाषण में एक बार भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र नहीं किया। लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी ने कई घोषणाएं की थी। इस बार किसानों के लिए कई बातें कही, लेकिन चौधरी चरण सिंह पर कुछ नहीं बोले। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को किसान हितैषी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें