बागपत। स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च का स्वास्थ्य विभाग के बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। सभी दस्तावेज देखे। भवन परिसर और शौचालय में गंदगी मिली। इसे देखकर नाराजगी जताई। रिपोर्ट सीएमओ देंगे, इसके बाद छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रिवर पार्क के पास स्थित स्यादवाद इंस्टीट्यूट की एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं को सीएचसी और पीएचसी में प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। सीएमओ की ओर से इसके लिए आदेश होते हैं। छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज के शिक्षक भी मिल चुके हैं, लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं दी। छात्राओं ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से इसकी शिकायत की। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया । सोमवार को दोबारा छात्राएं डीएम से मिली। सीएमओ को उन्होंने जो भी प्रक्रिया हो उसकी पूरी करने के बाद प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज की स्थिति का जायजा लेने के लिए बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम को भेजा। उन्होंने मान्यता, विद्यालय के रिकॉर्ड देखे जो सही मिले। सफाई व्यवस्था और शौचालय गंदे मिले। इसे देखकर नाराजगी जाहिर कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डॉ. भुजवीर सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश निरीक्षण किया । सभी व्यवस्था तो दुरुस्त थी, लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं थी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सीएमओ को भेज दी जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. छात्राओं को प्रशिक्षण में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कॉलेज के दस्तावेज देखने के बाद सभी प्रक्रिया को पूरा करा दिया जाएगा।