फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेतन न मिलने को लेकर अंशकालिक शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रबंध समिति पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज के शिक्षक पहुंचे। उन्होंने बताया वर्ष 2011 से अंशकालिक प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। कई माह से उन्हें वेतन नहीं दिया। प्रधानाचार्य को भी इससे अवगत कराया। इसके बाद भी वेतन नहीं दिया। वेतन न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान भी ईमानदारी से ड्यूटी की, इसके बादभी उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षकों ने डीएम से मांग की जल्द से जल्द उनका मानदेय दिलाया जाए, ताकि वह अपने परिवार को चला सके। इसमें विकास, नीरज कुमार, अनिल कुमार, शताक्षी भारद्वाज, संघ प्रिया, विनीत कुमार शर्मा, रीतू शर्मा, अंशु, दर्शन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें