दिव्यांग ने सीडीओ से की मकान बनवाने की मांग
बागपत। रोशन गढ़ गांव निवासी इलियास ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि हाथ से दिव्यांग है। परिवार के साथ गांव में ही किराए के मकान में रहता है। मकान के लिए कई बार मांग कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार प्रार्थना पत्र दें चुके है, लेकिन अधिकारी कार्य करने को तैयार नहीं है। गांव के लोगों ने भी पुष्टी कर चुके हैं। उन्होंने सीडीओ से जांच कराकर मकान दिलवाने की मांग की।
ऋण माफी के लिए डीएम से मांग
बागपत। बिलौचपुरा गांव निवासी गुफरान पुत्र मौजम खां और इकरार पुत्र हमीद बेग सिंडिकेट बैंक शाखा से ऋण लिया हुआ था। आर्थिक स्थिति खराब है। बीमारी के चलते लोन को जमा नहीं कर पाए है। प्रशासन की और से इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। दोनों किसानों को डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर ऋण माफ कराने की मांग की।