फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा गांव में अंडरपास निर्माण से चार ट्रेनें रद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव में चल रहे अंडर पास निर्माण के कारण शनिवार को चार ट्रेनें रद रही। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। बसों में भारी भीड़ रही और छतों पर लोगों को यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर कई दिन से अंडर पास का निर्माण चल रहा है। एक माह में करीब चार बार चार-चार ट्रेन रद हो गई है। शनिवार को सूरजपुर महनवा गांव में चल रहे अंडर पास निर्माण के चलते चार ट्रेनें रद हो गई है। जिस कारण इक्का-दुक्का ट्रेनें चली, जिसके बाद यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले 54475, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 51911, शामली से दिल्ली जानी वाली 51910 और शामली से ही दिल्ली जाने वाली 51911 ट्रेनें रद रही। ट्रेनें रद होने के कारण रेल के साथ-साथ बस यात्रियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सभी मिनी और रोडवेज बसे भरकर चली। बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। गणतव्य पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। बसों में भी जगह न मिलने पर छतों पर बैठ कर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सूरजपुर महनवा गांव में अंडर पास निर्माण चल रहा है। इससे चार ट्रेनें रद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें