बड़ौत (बागपत)।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं पांचवें दिन शनिवार को नगर व क्षेत्र के दर्जनों परीक्षा केन्द्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच शुरू हुई। शनिवार को बड़ौत क्षेत्र में 21 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
बड़ौत तहसील क्षेत्र के 28 परीक्षा केन्द्रों पर पांचवें दिन शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढे़ सात बजे से शुरू कराई। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केन्द्र में विद्यार्थियों को जाने दिया। एसडीएप्तम अरविंद कुमार द्विवेदी ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ दिगंबर जेैन इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज व वीर स्मारक इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों सहित कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज के संकलन केंद्र डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल संगीत गायन के पेपर में 17 में से 16 छात्र उपस्थित रहे। जबकि एक अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान में 618 में से 598 छात्र उपस्थित रहे और 20 अनुपस्थित रहे।