फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर वितविहीन शिक्षकों का बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वित्त विहीन शिक्षकों की बैठक श्री यमुना इंटर कॉलेज में हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मांगों को नहीं माना जा रहा है। जिस कारण परीक्षा और मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को अकारण मानदेय रोक दिया। इससे अध्यापकों में रोष है। श्री यमुना इंटर कॉलेज में बैठक कर विरोध व्यक्त किया। अशोक बंधु ने बताया कि सरकार की ओर से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आश्वासन देने के बाद भी मानदेय नहीं दिया। सेवा नियमावली का बार-बार सरकार द्वारा हवाला देने के बाद भी अमल नहीं किया। सरकार का कक्षा 12 तक नि:शुल्क शिक्षा देने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। जबकि माध्यमिक शिक्षा वित्त विहीन शिक्षक द्वारा पोषित की जा रही है। कुशल एवं योग्य शिक्षक होने के बावजूद एक श्रमिक के बरामद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। समान कार्य और समान वेतन लागू नहीं किया जा रहा है। धारा में परिवर्तन नहीं किया। शिक्षकों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी परीक्षा और मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा। इसमें संदीप कुमार, अजय कौशिक, अशोक बंधु, अरुण त्यागी, प्रीति शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप देव, अंकुर त्यागी, पंकज कुमार, गौरव, नीलम शर्मा, कुलदीप कुमार, संजीव शर्मा, अनीश जैन, प्रमोद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें