बड़ौत (बागपत)।
बुधवार को कोरी समाज के काफी संख्या में लोग तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर समाज के लोगों के अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र समाज के लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बनवाने का कार्य शुरू नहीं किया तो समाज के लोग बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे।
भगवती देवी के नेतृत्व में काफी संख्या में समाज के लोग बुधवार को तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि तहसील में समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे है। जबकि दिनांक 12 जनवरी 2018 को यह आदेश जारी हो चुका है। इसके बाद भी प्रमाण पत्र न बनाए जाने के कारण कोरी समाज के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बाद में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर कोरी समाज के लोगों के अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। उन्होंने समाज के लोगों को प्रमाणपत्र बनाने का आश्वासन दिया। इसमें नितिन चौधरी, गुलवीर प्रधान, नत्थू सिंह, अमरपाल, ओमप्रकाश, रामनिवास, राम सिंह, इंद्रपाल, जयभगवान, शकुंतला, सुनीता, बबली, कविता, गीता, तेजवीर, अरविंद कुमार, सोनू आदि रहे।