फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मची भगदड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर की छपरौली चुंगी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में बुधवार को फाल्ट होने से उठी चिंगारी से बस स्टैंड पर खडे़ लोगों में भगदड़ मच गई। फाल्ट से लोगों के घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। फाल्ट से तार पर बैठे कई कबूतर भी मर गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छपरौली चुंगी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट आने से वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई जबकि लाइन पर बैठे कई कबूतर करंट की चपेट में आने से मर गए। फाल्ट से नगर निवासी संजीव, प्रमोद, हरवीर, वासु आदि के घरों में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। गुस्साए लोगों ने निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लाइन काफी जर्जर हो चुकी है, पहले भी कई बार इस प्रकार के हादसे हो चुके हैं, लेकिन शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अनिल, दिलावर, अंकित, प्रमोद, सत्यवेश, ओमपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें