फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधवी छात्रा को दी शाबाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित समारोह में स्कूल की छात्रा अर्चना परावलिया ने सीपीटी की परीक्षा पास की। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया छात्रा ने सीपीटी की परीक्षा 17 दिसंबर 2017 में भाग लिया। अर्चना ने परीक्षा में 160 अंक प्राप्त किए है। इससे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य संजय नायक ने उन्हें सम्मानित किया। इसमें अमित धामा, मनोज कुमार, उमेश सिद्दीकी, प्रदीप कुमार, बबलेश कुमार, अजय राणा, चित्रा, चांदनी, मीनाक्षी गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बली मेवला में विचार गोष्ठी आयोजित
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली-मेवला में आयोजित विचार गोष्ठी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने बच्चों को संस्कारवान बनने और समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने बच्चों को भारतीय संस्कृति को अपनाने और देश समाज की सेवा करने का आह्वान किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता विसराज ने की। इसमें प्रधानाचार्य कृष्णपाल, श्यामवीर सिंह, बॉबी शर्मा, मास्टर रामौतार सिंह, अनिल सांगवान, सुभाष पारचा, बालेश्वर सिंह, रोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें