फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी को तहसील में धरना देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में किसान अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एक फरवरी को किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

बलजोर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयोजक चौधरी नरेंद्र राणा ने कहा कि बढ़ी विद्युत दरों को वापस कराने, बकाया गन्ना भुगतान अविलंब दिलाने, ऋण मोचन योजना से वंचित रह गए पात्र किसानों के ऋण माफ करने आदि मुद्दों को लेकर एक फरवरी को बड़ौत तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऋण मोचन योजना में बहुत से किसानों का लाभ हीं नहीं मिला। अब ऐसे किसानों को आरसी जारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार रुपये के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसानों और आम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सहकारी समितियों द्वारा किसानों से साढ़े 12 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज तो वसूला जा रहा है, लेकिन किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं दिलाया जा रहा है। इन परेशानियों से ध्यान भटकाने के लिए चीनी मिलें सरकार से मिलकर सामान्य प्रजाति के गन्ने को नहीं ले रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया विभिन्न मुद्दों को लेकर 13 फरवरी को चौगामा प्याऊ पर होने वाली पंचायत के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें जयवीर सिंह मलिक, ओमवीर सिंह, अशोक लुहारी, महावीर सिंह, बिजेंद्र मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें