बड़ौत (बागपत)।
गुराना गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें ग्राम प्रधान को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बड़ौत विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताकर मिठाई बांटी। इसमें वक्ताओं ने कहा सपा हर वर्ग की पार्टी है।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, सपा के जिलाध्यक्ष मनोज तोमर और राजीव तोमर ने किया। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि सपा हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। सपा के शासनकाल में गरीबों, असहाय और बेरोजगारों को रोजगार मिला, वहीं व्यापारियों और महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है। जिलाध्यक्ष मनोज तोमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्राम प्रधान रणधीर सिंह को बड़ौत विधानसभा अध्यक्ष बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। नवनिर्वाचित बड़ौत विधानसभा अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा पार्टी की नीतियों को जन जन प्रचार किया जाएगा। संचालन रणधीर सिंह ने किया। इसमें राजीव तोमर, इकबाल, महेंद्र, सुखपाल, हरेंद्र, प्रेमपाल, दीपक, संजीव, प्रमोद, अशोक, देवेंद्र, आदित्य आदि रहे।