फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में ड्रेस वितरण की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों को ड्रेस वितरण के अभिलेख और उपभोग प्रमाण पत्र बीएसए दफ्तर में जमा करने के लिए नोटिस जारी किया । जिन कॉलेजों में बच्चों को ड्रेस वितरित नहीं की तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी और शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में ड्रेस वितरण के आदेश हैं। इसके लिए श्रेणी निर्धारित की। इसके आधार पर बच्चों को ड्रेस का वितरण करना है। प्रशासन से शिकायत की कि माध्यमिक स्कूलों में एक ही जाति के बच्चों को ड्रेस दी, जबकि अन्य को छोड़ दिया। जबकि नियम एससी और ओबीसी के लड़के और लड़कियों को इसके वितरण के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बीपीएल कार्ड धारक को ज्यादा प्राथमिकता दी। अब जिन विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस नहीं दी उनकी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। बीएसए योगराज सिंह ने सभी इंटर कॉलेजों को नोटिस जारी कर उपभोग प्रमाण पत्र के साथ-साथ बच्चों की संख्या, कितने बच्चों को डे्रस की दी गई उनके रिकार्ड, बीपीएल कार्ड धारक की संख्या सहित विभिन्न अभिलेख विद्यालयों से मांगे गए है। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी उसी स्तर से कार्रवाई प्रकाश में लायी जाएगी। बीएसए योगराज सिंह ने बताया [ड्रेस वितरण में इंटर कॉलेजों से उपभोग प्रमाण पत्र और अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें