फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत कालीन भ्रमण-निरीक्षण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा एसडीएम, सीओ सहित तहसील, ब्लॉक और थाने के अधिकारी चिंहित किए गांवों में शीत कालीन भ्रमण, निरीक्षण करेंगे और उसके साथ-साथ रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। सांकरौद, फैजुल्लापुर, पिचौकरा, विनयपुर, गौरीपुर हबीबपुर, हलालपुर, नूरपुर मुजविदा, हिसावदा, बड़का, डौलचा, फजलपुर, पिलाना, गौना, रमाला अहैड़ा, पुसार, दौलतपुर गांव में 31 जनवरी तक भ्रमण की तिथि निर्धारित की गई है। सूचनाओं की विवरणिका नियत की गई तिथि से दो दिन पूर्व कैंप कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने खेड़ा इस्लामपुर गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत करा। लोगों से ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। एसपी जयप्रकाश, एसडीएम विवेक कुमार यादव, बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें