फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकी हमले मेें शहीद हुए सैनिकों को मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी । साथ ही आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन

मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला मेें आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निदेशक पुनीत और उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने कहा कि भारतीय सैनिकों पर आतंकी हमला बहुत ही दुखद घटना है। इससे भारतीयों के दिलों में शोक की लहर है। स्कूली बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसमें नेहा, प्रीति, सुषमा, प्रियंका, आरती, पूनम, सुभाष, अंकित, प्रवीण शामिल रहे। हिमालयन ग्रुप ऑफ एजूकेशन मलकपुर में आदिश राणा व सचिव अमित तोमर ने कहा कि शहीद सैनिकों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। साथ ही इस हमले का भारत सरकार को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। स्कूली बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्म की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। किडजी प्ले स्कूल टीचर्स कॉलोनी में प्रबंधक योगेश गुप्ता, ममता गुप्ता, सोफिया गर्ल्स विंग में डायरेक्टर जाहिद सैफी, लार्ड महावीर एकेडमी मेें प्रधानाचार्य विक्रम डांगी व अभिषेक जैन, रेजोनन्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण तोमर, सुबोध कौशिक सहित स्कूली बच्चों ने घटना की निंदा कर पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें