डीजे कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन 16 को
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें 16 जनवरी को कॉलेज मेें होने वाले शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया।
बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने की। संचालन प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने किया। इसमें शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में प्राथमिक, माध्यमिक, वित्त विहीन, राजकीय और महाविद्यालय के शिक्षक भाग लेंगे।
सम्मेलन मेें संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. दिव्यकांत, उप शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष भारद्वाज, बीएसए योगराज, जिला बेसिक अधिकारी पीके मिश्रा और चेयरमैन बड़ौत अमित राणा मौजूद रहेंगे। सम्मेलन मेें शिक्षकों की कई समस्याएं रखी जाएंगे। प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हकों के लिए संघर्षरत है और आगे भी मांगे पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। इसमें प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, ललित जैन सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।