फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य जाति के गन्ने की पर्जी न आने से किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मिलाना गांव में सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची न आने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र पर्चियां नहीं भेजी तो धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मिलाना गांव में किनौनी चीनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र है। इन पर अभी तक अगेती प्रजाति का ही गन्ना तौला जा रहा है। अगेती प्रजाति का गन्ना समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं भेजी। किसानों ने बताया उन्होंने कई बार मिल अधिकारियों को सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां भेजे जाने की मांग की, लेकिन नहीं भेजी गई है। जबकि दूसरे गांव के गन्ना क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह से सामान्य प्रजाति का गन्ना तौला जा रहा है। पर्ची न आने के कारण किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। अभी तक 20 प्रतिशत किसानों ही गेहूं की बुवाई की है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश पनप रहा है और कभी यह आक्रोश सड़कों पर उतर सकता है। किसानों ने कहा यदि शीघ्र पर्चियां नहीं भेजी तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें फैज मोहम्मद, नूर मोहम्मद, हुसैन, जसवीर, हरबीर, नशीरा, हुसैन खां, तनसीर, मुकीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें