फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 परीक्षा केंद्रों पर कैंची, परीक्षा के लिए 44 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार जल्दी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण में भी बदलाव किया है। पहले 61 परीक्षा केंद्र बनाए थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने 17 केंद्रों पर कैंची चला दी । अब जिले में 44 परीक्षा केंद्र होंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केेंद्रों की पहले क्षमता अधिक होती थी और परीक्षार्थी कम रहते थे। अब स्कूलों को क्षमता के हिसाब से परीक्षार्थी आवंटित किए हैं, इस कारण जनपद में परीक्षा केंद्र घट गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए जिले के 44 कॉलेजों को बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। जहां पर 37489 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पूर्व में जिले के 61 कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटर कॉलेज की परीक्षा हुई । इसमें धारण क्षमता के अनुसार केंद्रों का निर्धारण नहीं किया । यूपी सरकार ने केंद्रों के निर्धारण में बदलाव किया। ऑनलाइन आवेदन लिए । इनकी धारण क्षमता जांची । इसके बाद जिले के 44 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया। इन कॉलेजों के लिए 20 नवंबर तक आपत्तियां मांगी , इसके बाद केंद्रों बदलाव भी हो सकता है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया इलाहाबाद बोर्ड ने धारण क्षमता के अनुसार केंद्रों का निर्धारण किया है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें केंद्रों पर विचार होगा।

इस बार बढ़े 3733 छात्र
इस बार इंटर और हाईस्कूल में पूर्व के मुकाबले 3733 छात्र-छात्राओं की बढ़ोतरी हुई है। हाईस्कूल में 19096 छात्र पंजीकृत हुए हैं, इसमें 940 छात्र बढ़े हैं। इंटर में 18393 छात्रों का पंजीकरण हुआ, इसमें 2793 छात्र बढ़े हैं।
विज्ञापन


इन कॉलेजों को बनाया परीक्षा केंद्र
जनता इंटर कॉलेज पिलाना, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, जीएस इंटर कॉलेज दोघट, जेके इंटर कॉलेज धनौरा टीकरी, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, एसएलबी इंटर कॉलेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, कार्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, डीएन इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, एनएसएस इंटर कॉलेज बुढ़सनी, डीईवी इंटर कॉलेज डौलचा, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, जीवी इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, एनएस इंटर कॉलेज फुलैरा, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल, एमडी इंटर कॉलेज अमदनगर नंगला बड़ी, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, एसएच इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, वीके इंटर कॉलेज टटीरी, जनता इंटर कॉलेज लूंब, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गांधी इंटर कॉलेज बुढ़पुर, बीएसएस इंटर कॉलेज छपरौली, एसवीएम इंटर कॉलेज छपरौली, जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज छपरौली, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिबंगर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, एमजी इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, श्री शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज बिजरौल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली, गाडविन इंटर कॉलेज किरठल और श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें