फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान शुभम राणा ने हिमाचल में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम राणा ने हिमाचल में जीता गोल्ड
विज्ञापन

दोघट (बागपत)।
धर्मशाला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में हुई नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भड़ल गांव के पहलवान शुभम राणा ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर शुभम का स्वागत किया ।
विज्ञापन

आदर्श व्यायामशाला के कोच देशपाल राणा ने बताया कि 10 से 12 नवंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में शुभम राणा पुत्र कृष्णपाल राणा निवासी भड़ल ने भाग लिया। पहलवान ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के पहलवान को पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को भड़ल गांव पहुंचने पर शुभम राणा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उसने कहा उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है। इसमें देवेंद्र प्रधान, जगवीर राणा, सत्यवीर राणा, डॉ. यशपाल, नेत्रपाल राणा, सूमेर पाल पूर्व प्रधान, ओमवीर राणा, सोनू राणा, अंकुर राणा, मोहित राणा, गौरव राणा, धीरज राणा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें