बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बृहस्पतिवार को भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना जारी रहा। उन्होंने कहा यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे जेल भरों आंदोलन शुरू करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर संघ की ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा देवी ने कहा पिछले पांच साल से बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सुपरवाइजर नियम को ताक पर रखकर जमी हैे। उन्होंने कहा जनपद में आचार संहिता लागू होने से पूर्व आंगनबाड़ियों का धरना चल रहा है, लेकिन सीडीपीओ प्रशासनिक अफसरों को झूठी शिकायत कर आंगनबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है, इससे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धरने में सतबीरी, सुशीला, राजेश, सुदेश, अंजु, शशि प्रभा, नीलम, कविता, सत्यवती, बबीता, सुशीला, अमरेश, पूनम वर्मा, सुदेश, मनोज, शशि, अनिता, ज्योत्सना, अंजू, सुनीता, माया, मोनिका, शहनाज, रेखा, मंजू, साहिरा, साजिदा, सुमन, कविता, मनोज, रीतु शर्मा, पुष्पलता, बिमलेश, सत्यवती, सविता आदि रही।