बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक मेें विगत दो माह से वेतन भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। साथ ही अन्य समस्याओं पर मंथन कर निस्तारण पर विमर्श किया।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता डॉ. अरविंद त्यागी ने की। संचालन डॉ अरुण सोलंकी और डॉ. पुखराज ने संयुक्त रूप से किया। इसमें डॉ. अरुण सोलंकी ने कहा कि गत दो माह से वेतन भुगतान न होने से शिक्षकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन सहित उच्च शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा बैठक में समूह बीमा योजना में धन कटौती के बाद पिछले तीन महीने से जमा न होना व अन्य समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक मेें निर्णय लिया यदि जल्द ही समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्च शिक्षा अधिकारियों और कुलपति से मुलाकात होगी। इसमें डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. अशोक कौशिक, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. जीपी सिंह ने भी विचार रखे।
उधर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हुई उप्र प्रधानाचार्य परिषद की बैठक मेें संगठन के मजबूत बनाने, प्रधानाचार्यों की समस्याएं, वर्ष 2016-17 में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह को आयोजित करने पर विचार किया । इसमें योगेंद्र सिंह तालियान, सत्येंद्र सिंह, ओमवीर सिंह तोमर, भरत सिंह तोमर, वीर सैन, कृष्णपाल सिंह आदि रहे।