छपरौली (बागपत)।
आर्य व्यायाम शाला छपरौली मेें शनिवार को आयोजित स्वागत समारोह में नोएडा में हुई उप्र केसरी चैंपियनशिप में उप्र केसरी महिला मल्ल बनने वाली पहलवान सहित अन्य पहलवानों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ जिला कुश्ती सचिव कृष्णपाल खलीफा, अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर ने संयुक्त रूप से किया। अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि 26 से 27 अक्तूूबर नोएडा में उप्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया । इसमें आर्य व्यायामशाला की महिला मल्ल सीमा पंवार ने 53 और 63 किग्रा भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को हराकर उप्र केसरी महिला मल्ल का खिताब जीता। जबकि अखाडे़ के मयंक चौधरी ने 55 और 66 किग्रा भार वर्ग मेें अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटखनी देकर अभिमन्यु कुमार उप्र का खिताब जीता। महिला पहलवानों का स्वागत करने वालों में कोच जिला कुश्ती सचिव कृष्णपाल खलीफा, प्रमोद, मनोज पहलवान, प्रहलाद, अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर आदि रहे।