फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को किया अघ्र्य अर्पित, पूजा के बाद महिलाओं ने खोले व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
उगते सूर्य को किया अर्घ्य अर्पित, पूजा के बाद महिलाओं ने खोले व्रत
विज्ञापन

बागपत। छठ पूजा पर उगते सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने के बाद विधि विधान से समापन किया। महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद अपने व्रत खोले। मैय्या से बच्चों की दीर्घायु और परिवार की खुशियां से झोली भरने की मन्नते की।
विज्ञापन

शुक्रवार को छठ पूजा की गई। उपासकों ने उगते सूर्य को अघ्र्य अर्पित किए। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सभी फल और गन्ने सहित खीर का प्रयास सूर्य देव को अर्पित किया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने मैय्या के जयकारे लगाते हुए आराधना की। परिवार में सुख शांति और बच्चों की दीर्घायु के लिए कामनाएं की गई। महिलाओं ने पूजा की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अपने उपवास खोले। लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों ने त्यौहार पर आतिशबाजी छोड़ी। कुसुम देवी, शांति, बिंदा देवी, सरिता, गुड्डी, लालदेयी, सीमा, नैन देवी, लीलावती, सुभावती देवी, गुलाबी देवी, शिमला मौजूद रहे। रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव में छठ के मौके पर मां भगवती का जागरण हुआ। जिसको उद्घाटन आयोजकों ने चार वर्षीय लड़की ज्योति से कराया। कलाकारों ने मां का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने मां की अराधना की। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। अनिल शर्मा, सुधीर तोमर, बिल्लू तोमर, साजिद, दिलबार, अनिल कुमार, आसु, दीपक, कृष्णपाल शर्मा, सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें