फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी-क्रिकेट के खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी-क्रिकेट के खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन

बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कबड्डी और क्रिकेट टीम के विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। नेशनल स्तर के लिए खिलाडिय़ों का चयन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 24 से 26 अक्तूबर तक मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में डीएवी नेशनल स्पोर्टस कलस्टर यूपी 19 जोन की कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता हुई थी। बागपत डीएवी की टीम ने फाइनल मुकाबला पिलखुआ की टीम 40-20 से हराकर मैच जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। नेशनल के लिए टीम का चयन हुआ जो जालंधर की डीएवी यूनिवर्सिटी में होगा। बालिका क्रिकेट टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जो नेशनल में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय पहुंचने पर खेल शिक्षक अमर सिंह, संदीप तोमर और विजेता टीम को जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें