फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के प्रयोग पर 4500 रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के प्रयोग पर 4500 रुपये का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

बड़ौत। एसडीएम के नेतृत्व में नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने बाजारों में भ्रमण कर पांच दुकानदारों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से दुकानदारों में बेचैनी रही।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने प्रतिबंधित पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया। उन्होंने सब्जी मंडी, नेहरू रोड़, नया बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। अभियान में 18 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई और 5 दुकानदारों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा। टीम की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि आने वाले दिनों में पॉलिथीन का प्रयोग पाया गया तो पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपीन कुमार, संपत्ति प्रभारी सुनील भारद्वाज, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र मलिक और सुंदरपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें